फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव और कीचड़

Sat, 11 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश से शनिवार को लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। शहर में जलनिकासी का प्रबंध न होने से चारों तरफ पानी भर गया। जिससे लोग जलभराव व कीचड़ से काफी परेशान रहे। बारिश से शहर में चारों तरफ जलभराव और कीचड़ हो गया। झमाझम बारिश से नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सफाई न होने से पटीं नालियों से बारिश का पानी नहीं निकल सका। सड़कों किनारे भट चुकीं नालियों की वजह से कई जगह व मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे के पास व मुख्यद्वार पर कीचड़ और जलभराव हो गया। कीचड़ सड़कों पर भर जाने से यहां यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण जोगापुर, रेलवे स्टेशन रोड, जिला अस्पताल के सामने, पीडब्लूडी चौराहा और सहोदरपुर, पटखौली एवं भैरोपुर वार्ड की स्थिति भी बदतर रही। शहर के मुख्य मार्गों व पटरियों पर हुए जलभराव से होकर निकल रहे चार पहिया वाहनों के चक्के से उछला गंदा पानी बाइक व पैदल सवार यात्रियों को बदरंग करता रहा। चहुंओर जलभराव व गंदगी से शहर में कीट-पतंगों का हमला बढ़ गया है। मच्छरों व रात में उड़ते कीटों के कारण लोगों का घरों में बिन बिजली रहना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें