फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अनाज रखने के लिए ‘बखार’ देगा कृषि विभाग

Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को गेहूं और चावल सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग ने ‘बखार’ देने की तैयारी की है। इसका बाजार में दाम 25 सौ रुपये हैं, लेकिन विभाग पंजीकृत किसानों को इसे सिर्फ 15 सौ रुपये में उपलब्ध कराएगा। इसके लिए किसानों को अपनी खतौनी व फोटो जमा करनी होगी। बजट के अभाव में किसान राशन को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से बखार नहीं खरीद पाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें मजबूरन बोरी में अनाज रखना पड़ता है। ऐसे में चूहे उनकी उपज बर्बाद करते हैं। जिससे काफी मात्रा में उनका राशन खराब हो जाता है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए शासन बखार खरीद कर दे रहा है। बाजार में 25 सौ से तीन हजार रुपये में बिकने वाले बखार को कृषि रक्षा विभाग 15 सौ रुपये में किसानों को उपलब्ध करा रहा है। इस योजना का लाभ उसी किसानों को मिल रहा है जिन्होंने विभाग में अपना पंजीकरण करा रखा है। पंजीकरण न कराने वाले किसानों से खतौनी व फोटो की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें