फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को देश में रहने का हक नहीं : रजामुराद

Sat, 27 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता रजामुराद ने कहा कि इस देश में हिंदू और मुसलमानों में कोई फर्क नहीं है। दोनों भारत के नागरिक हैं। हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। पोस्टर जलाना व फिल्में रुकवाना प्रजातंत्र में सहीं नहीं है। जेएनयू मामले में सिने अभिनेता ने कहा कि देश में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले किसी व्यक्ति को यहां रहने का हक नहीं है। ऐसा करने वाला व्यक्ति देशद्रोही है। देश के खिलाफ गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असहिष्णुता के मामले में आमिर द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि वह आमिर खान की बीवी का बयान था। जिसको लेकर वह स्वयं आश्चर्यचकित थे कि उनके मन ऐसी फिलिंग क्यों आई। भारत में हिंदू और मुस्लिम सबको बराबर का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें