फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलराज्यमंत्री को सुनाया यात्रियों का दर्द

Mon, 22 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब मेल ट्रेन से नई दिल्ली जाते समय केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर चिलबिला जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव करने, नई ट्रेनों के चलाने के अलावा नया मालगोदाम रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाने की मांग की।
विज्ञापन


 पंजाब मेल से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा नई दिल्ली जा रहे थे। प्रतापगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं  ने मनोज सिन्हा को मालाओं से लाद दिया।   इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। राज्यमंत्री ने मांगों पर विचार कर पूरा करने का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें