फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव लेने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कंधई इलाके के खूजी गांव में एक युवती ने कमरे में फंसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पिता पहुंचा मगर पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने से इनकार कर दिया। इसको लेकर मृतका के पिता और मौसा के बीच विवाद होने लगा। गांव के लोगों ने समझाबुझाकर विवाद शांत कराया और सई नदी के पास शव का अंतिम संस्कार करने की सलाह दी।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मौसी के घर कंधई थाना के खूजी कला गांव में आई थी। गांव के लोगों की मानें तो उसका मौसी के देवर शंभू से प्रेम प्रपंच शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद इसकी जानकारी शंभू की पत्नी को हो गई। वह इसका विरोध करने लगी। इस पर शंभू ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में शंभू जेल में बंद है। युवती के मौसा की बात पर गौर किया जाए तो जिस दिन पुलिस ने शंभू को गिरफ्तार कर जेल भेजा उसी दिन युवती सई नदी में छलांग लगाने जा रही थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। प्रेमी के जेल जाने से वह काफी परेशान चल रही थी। शुक्रवार को वह घर में अकेली थी।

इस बीच शंभू के कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी उसके पिता को दी गई। वह मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर अपने घर चला गया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव को लेने से इनकार कर दिया। वह शव का अपने साढू़ से अंतिम संस्कार करने के लिए कहा रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतका के पिता शव को अपने साढू़ से अंतिम संस्कार करने के लिए कह रहा था। मगर वह तैयार नहीं हो रहा था। बात बढ़ते देख गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सबकी सहमति से शव का बेल्हा देवी स्थित सई नदी के पास अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें