वर्ष 2015 में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में जिले में कुल 649 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसमें से 305 लोगों ने बिजली चोरी की कबूल करते हुए जेल जाने के डर से जुर्माना भरा। विभाग ने इनसे बतौर जुर्माना दस लाख रुपये की वसूली की। जबकि 344 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
चोरी से बिजली जला रहे लोगों की धरपकड़ के लिए गत वर्ष चलाए गए चेकिंग अभियान में शहर के अलावा कुुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज और सदर के कई इलाकों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 14293 कनेक्शन चेक किए गए। काफी प्रयासों के 288 लोगों ने बिल नहीं जमा किया। इनके खिलाफ 2 करोड़ 42 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। इनसे वसूली की जिम्मा तहसील प्रशासन को दिया गया है।