फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का फूंका पुतला, नारेबाजी

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। जिला संयोजक मनोज यादव ने कहा कि वामपंथी और कम्युनिस्ट संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जेएनयू में किए गए घृणित कार्य से उनका असली चेहरा देश के सामने उजागर हो गया है। मामले में राहुल गांधी द्वारा समर्थन दिए जाने का भी विरोध किया गया। उन्होेंने कहा कि जेएनयू मामले में राहुल गांधी ने देश को शर्मसार किया है। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने एमडीपीजी कॉलेज के सामने राहुल गांधी और वामपंथी कम्युनिस्ट संगठनाें का संयुक्त पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें