डीएम डा. आदर्श सिंह ने रानीगंज तहसील दिवस में आमापुर बेर्रा में तैनात लेखपाल रामबोध के वरासत नहीं दर्ज करने पर निलंबित कर दिया। तहसीलदार संतोष कुमार को फटकार लगाते हुए जनता की समस्याओं को अविलंब निपटाने का निर्देश दिया। मंगलवार को रानीगंज तहसील में डीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें राशनकार्ड और वरासत की आईं। तहसील दिवस में कुल 149 शिकायतें आईं।
किसानों की समस्याओं को लेकर अफसरों का ध्यान केेंद्रित करने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने डीएम से मिलकर देल्हूपुर - रानीगंज, रानीगंज -पट्टी की जर्जर सड़क के प्रति ध्यान आकृष्ट किया। उन्होेंने पीड़ित किसानों को सूखा राहत का चेक नहीं मिलने और वनरोज और जंगली सुअर के उत्पात की जानकारी डीएम को दी। छात्रनेता के साथ रविशंकर पांडेय, रमेश पांडेय, मो. इरशाद, संकठा प्रसाद पांडेय, विमल सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र, चंद्रभानु पांडेय, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।