फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम सेना करेगी प्रेमी युगलों का विरोध

Sat, 13 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी युगल की मोहब्बत पर परशुराम सेना का पहरा रहेगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सूनसान स्थानों पर मिले प्रेमी युगल को सबक सिखाने की तैयारी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए प्रेमी युगल को बड़ी बेसब्री से वेलेंटाइन डे के दिन का इंतजार रहता है। हमेशा की तरह इस डे का कुछ संगठन विरोध करते हैं। इस बार भी प्रेमी युगल की मोहब्बतों पर पहरा लगाने को लेकर रणनीति बनी है।
विज्ञापन


परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने अपने बयान में कहा है हमारा देश संतों व महात्माओं का है। पश्चिमी सभ्यता का कुछ युवा अनुसरण कर समाज की सोच बदलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि ऐसे प्रेमी युगल मिलते ही तो उन्हें नई राह दिखाई जाएगी। परशुराम सैनिक हर स्थानों पर नजर रखेंगे। ताकि ऐसे लोगों की मंशा सफल न हो सके। इधर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि विरोध करने के नाम पर किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने व उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं मिलेगी। सभी थानेदारों को निर्देश किया गया है कि उपद्रव करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें