फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से काटी जा रही जिले की बिजली

Sat, 13 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों गरमी से अधिक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे परीक्षा की तैयारियों में जुटे अभ्यर्थी परेशान हैं। विभाग उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है। सुबह सात बजे कटौती के बाद बिजली कब आएगी, इसका कोई भरोसा नहीं रहता है। अधिकारी कहते हैं कि अघोषित कटौती लखनऊ से की जा रही है।
विज्ञापन


इस समय बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। रात और दिन दोनो पालियों में अघोषित कटौती की जा रही है। सुबह सात बजे के बाद लाइट गई तो जल्दी आने का नाम नहीं लेती है। अगर आ भी गई तो पलक झपकते ही गुल हो जाती है। रात को आठ बजे के बाद भी यही हाल है। इसका असर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि रोस्टर के बाद भी इस तरह की अघोषित कटौती उचित नहीं हैं। शनिवार को दोपहर बारह बजे के बाद लाइट आई और कुछ देर बाद चली गई। पूछने पर एसडीओ टाउन घनश्याम तिवारी ने बताया कि भुपियामऊ से कटौती की गई है। भुपियामऊ पारेषण के एक्सईएन का कहना है कि इस समय लखनऊ के कहने पर इमरजेंसी कटौती की जा रही है। यह रोकना उनके वश में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें