फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सिपाही बनने का सुनहरा मौका

Fri, 12 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में कैरियर बनाने के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है। रेल भर्ती बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों से आरपीएफ व आरपीएसएफ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के लिए रेल विभाग ने 18 से 25 वर्ष की आयु की महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। आरपीएफ  के लिए 1827 पद व आरपीएसएफ के कुल 203 पद हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 1 मार्च होने की वजह से हर कोई समय के भीतर आवेदन करने के लिए परेशान है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल रखी गई है। रेल विभाग द्वारा परीक्षाएं तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। उसके बाद उनका मेडिकल परीक्षा कराया जाएगा।
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस, अर्थमेटिक, जनरल इंटेलीजेंस व रिजनिंग के कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सफल होने वाली महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ की बाधा 3 मिनट 40 सेकेंड में पार करनी होगी। उसके बाद 12 फीट लांग जंप व 3 फीट हाई जंप की परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण करने के बाद अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें