फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीर, प्रीति व श्रद्धा संयुक्त चैंपियन

Fri, 12 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को स्टेडियम में हुआ। इस दौरान सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में प्रीति सिंह प्रथम, दीपू देवी दूसरे व कृष्णाराज तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में पल्लवी, प्रिया व नेहा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह भाला फेंक में रीनू, अनुपमा, कृष्णा व 1500 मीटर की रेस में प्रिया,आरती, अंकिता और 100 मीटर की दौड़ में श्रद्धा, नेहा व अंकिता पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में दस हजार मीटर की दौड़ में मो. रिजवान, शहबाज और 400 मीटर में इरशाद, मो. रिजवान राजेश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


200 मीटर में नितिन, सत्येंद्र, शहबाज और 1500 मीटर में नरेंद्र, अमित जुनैद ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। भाला फेंक में संदीप व सत्येंद्र विजयी रहे। जबकि 100 मीटर की रेस में नसीर, नितिन व राजेश ने जीत दर्ज की। जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि बालक वर्ग में नसीर अहमद व बालिका वर्ग में प्रीति सिंह व श्रद्धा सिंह को संयुक्त रुप से व्यक्तिगत चैंपियन चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी मनीष मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट दिया। इस दौरान क्रीड़ाध्यक्ष ईशनरायण उपाध्याय, डॉ. एके तिवारी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. पीयूषकांत शर्मा, रामसजीवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें