फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी-चांदा मार्ग की पटरियां गायब

Mon, 08 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी से चांदा की ओर जाने वाली सड़क तो बन गई, लेकिन सड़क के किनारे की पटरी कई स्थानों से गायब हो गई है। सड़क किनारे बड़ी खाई होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस बाबत शिकायत के बाद भी विभाग ने इसे सुधारने का अब तक प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन


लंबे अर्से से जर्जर हो चुकी पट्टी-चांदा सड़क को पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने किसी तरह अपने कार्यकाल में पूरा करा दिया था। लेकिन इस सड़क किनारे कई स्थानों पर पटरी गायब हो चुकी है। ऐसे में वाहनों के साथ बाइक सवारों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्योंकि सड़क किनारे सात-सात फिट की गहरी खाई है जो दुर्घटना को दावत दे रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को तहसील दिवस में शिकायत देकर इसे ठीक कराए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

पट्टी-चांदा मार्ग आगे चलकर वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग 56 में मिल जाता है। लिहाजा ज्यादातर वाहन जिन्हें इस मार्ग से गुजरना है, वह इससे होकर गुजरते है। जिससे वाहनों का दबाव इस सड़क पर अधिक रहता है। इसके अलावा जलपा नहर के करीब बनी एक पुलिया की पंखुड़ी कई वर्षों से टूटी पड़ी है। जिससे मरम्मत की भी जहमत विभाग नहीं उठा रहा है। इस समस्या से रूबरू हो रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें