फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयल रेजीडेंसी संचालक समेत चार को कुर्की का नोटिस

Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल गोयल रेजीडेंसी में आग से दस लोगों की मौत के मामले में फरार संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया है। एक माह के भीतर न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस सभी की अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी में 19 जून 2015 को लगी आग में दस लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सुनील गोयल समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद मृतक के परिवार के लोगों ने कई मुकदमे दर्ज कराए थे। इस मामले की विवेचना कर रहे भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम ने फरार चल रही होटल गोयल की संचालिक रेखा गोयल पत्नी सुनील गोयल निवासी भदरी हाउस, पार्वती देवी पत्नी केदारनाथ निवासी भदरी हाउस, जीतेंद्र कुमार अग्रवाल पुत्र हरिश्चंद्र अग्रवाल जलेशरगंज थाना लालगंज और ज्ञान प्रकाश उर्फ मुन्ना मिश्रा पुत्र चंद्रपाल मिश्रा वैद्यपट्टी कंधई के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में सभी के खिलाफ धारा 82 के तहत नोटिस जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

सोमवार को सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के पहले नोटिस जारी करने की अनुमति मिली। चौकी प्रभारी ने कोर्ट का आदेश मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सभी के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया। सीओ सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि एक माह के भीतर फरार चल रहे आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करते तो उनकी अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, रेखा गोयल, पार्वती गोयल और जीतेंद्र अग्रवाल होटल के पार्टनर और मुन्ना मिश्रा कर्मचारी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भदरी निवासी सुनील ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि श्यामलाल खंडेलवाल व उसके साथी उसे आए दिन धमकी दे रहे हैं। किसी भी दिन उसके ऊपर जानलेवा हमला कराया जा सकता है। इससे उसका पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें