योगिराज देवरहा बाबा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के चौथे और अंतिम चरण का समापन शुक्रवार को हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कहा कि यह सेवा और अनुशासन का मिलाजुला कार्यक्रम है। इसके माध्यम से लोगों को नेत्र ज्योति मिलती है तो कार्यकर्ता भी एक साथ रहकर अनुशासन और सेवाभाव से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य है। इसमें सभी को खुले मन से जुड़ना चाहिए। सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा.केएन ओझा ने कहा कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र के उन लोगों को राहत मिलती है तो गरीब तबके के हैं और उनका कोई सहारा नहीं है।
प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि चारों नेत्र शिविर में करीब 600 से अधिक लोगों की आंखों का आपरेशन कराया गया और ढाई हजार लोगों का उपचार शिविर में कराया गया। कार्यक्रम में 170 नेत्र रोगियों को कंबल, चश्मा और दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही रोगियों की सेवा करने वाले राजाभैया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, कालाकांकर बीएन सिंह, बिहार प्रफुल्ल सिंह, नीरज सिंह, ध्यानी सिंह, रामसुमेर सेठ आदि लोग मौजूद रहे।