फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद भी पालीथिन पर नहीं लगी रोक

Thu, 21 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश के बावजूद पॉलीथिन पर रोक लगाने में जिला प्रशासन नाकाम दिख रहा है। खुलेआम शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्लास्टिक थैलियों व कैरीबैग का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर प्रभावी ढंग से प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। सिर्फ कागजों पर ही प्लास्टिक प्रयोग पर रोक लगाई जा रही है। जबकि हकीकत में लोगों से पालीथिन दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद प्लास्टिक थैलियों व कैरीबैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए शासन ने 22 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी थी। प्रतिबंध कारगर ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक नहीं लग पा रही है। जबकि पर्यावरण के लिए काल बन चुका पालीथिन हर रोज लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

 इसका प्रयोग कर लोग इसे खुले में फेंक रहे हैं। जिसे खाने से असमय जानवरों की मौत हो रही है। साथ ही नालियों में फेंका जाने वाला पालीथिन सीवरेज और नालों को चोक कर दे रहा है। शहर के बाजारों व सब्जी की दुकानों से लेकर मंदिरों में प्रसाद की दुकानों पर इस पालिथिन का प्रयोग किया जा रहा है। यहीं नहीं शहर के प्रमुख कपड़ा शोरूमों में भी पालीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए शोरूम संचालक पालीथिन पर पांच से दस रुपये चार्ज भी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें