फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप, पांच की मौत

Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के कहर से गुरुवार को ठंड और तीखी हो गई। दोपहर के वक्त भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिल सकी। शीतलहर और हवाओं के कारण हाथ और चेहरे सुन्न हो गए। सूर्यदेव दिनभर बादलों के बीच में दुबके रहे। हीटर और ब्लोअर चलाने के बाद थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन बाहर निकलते ही लोग कांपने लगते। उधर, ठंड की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह स्कूलों के खुले होने से गर्म कपड़ों में लिपटे बच्चों की दोपहर बाद छुट्टी कर दी गई। इधर ठंड से बचाव के लिए चौराहों और बस स्टेशनों पर अलाव जलाने का दावा पूरी तरह फेल नजर आया। अलाव नहीं जलने से बस स्टाप और चौराहों पर लोग ठंड से कांपते रहे।

गलन भरी ठंड ने पांच लोगों की जान ले ली। मानधाता इलाके के जलालपुर गांव निवासी दयाशंकर मिश्र (70), नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी सोनू (38) की ठंड लगने से मौत हो गई। दयाशंकर को ठंड लगने से बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर कंधई थाने के मरुआन गांव निवासी फूलचंद्र (55) की ठंड लगने से मौत हो गई। फूलचंद्र की हालत बुधवार को खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


 बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी पृथ्वीपाल (50) पुत्र कडे़दीन पाल की देर रात तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में ले गए। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, बाबागंज विकास खंड के गोगहर चंपतपुर गांव निवासी रामकैलाश पाल (50) पुत्र मथुरा प्रसाद पाल को गुरुवार को ठंड लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसकी भी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें