फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता की हुई पहल

Thu, 21 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर बनने के लिए मतदाता जागरूकता की पहल हो गई है। गुरुवार को चिलबिला में एलायंस क्लब और साकेत डिग्री कॉलेज ने जागरूकता दिवस सप्ताह का शुभारंभ हुआ। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह का शुभारंभ एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने किया। उन्होंने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। आज मतदाता दिवस पखवाड़ा दिवस का शुभारंभ किया जा रहा है। आज से सभी बने नये मतदाताओं से अपील है कि वे ही इस देश के कर्णधार है। जो लोग मतदाता नहीं बने है उनको वोटर के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि आज मतदाता दिवस पखवाड़ा की शुरूआत की गई है। नए मतदाताआें से अपील है कि इस लोकतंत्र में मतदान करें। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। आभार प्रधानाचार्य रामकृपाल ने जताया।  इस मौके पर श्री किशोर अग्रवाल, निर्भय सिंह, संतोष, अंजनी कुमार, देवानंद, आशीष आदि रहे। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा येाजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत एसडीएम ने की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डंगरी संडवा चंद्रिका से रैली निकालकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान अनिल कुमार, अंजली, शिवानी सिंह, आदि रही। संचालन प्रशोभ पौल डिसूजा ने किया। आभार प्राचार्या डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें