फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का नया बोर्ड गठित

Thu, 14 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जिला पंचायत का नया बोर्ड गठित हो गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव के साथ कुल 56 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राजाभैया भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर को शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष ने 56 सदस्यों को शपथ दिलाते हुए विकास कार्यों के लिए सभी से सहयोग मांगा। राजा भैया ने कहा कि प्रदेश सरकारी सबसे अच्छा कार्य कर रही है। गरीब व समाज के हर तबके के लोगों के बेहतर से बेहतर कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने सभी जिपं सदस्यों से कहा कि विकास कार्यक्रमों में संतुलन बनाने में अपनी भूमिका का सक्रियता से निर्वहन करें। जनता ने उन्हें जो कार्य सौंपा है उसके संपादन के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य कमला देवी के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, प्रभारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शपथ ग्रहण समारोह में सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. केएन ओझा, संतोष सिंह, बबलू सिंह, प्रफुल्ल सिंह डब्बू, अनिल कुमार सिंह लाल साहब, ज्ञानेंद्र सिंह पीआरओ राजाभैया, विनय सिंह, धीरज ओझा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिए गुरुवार की सुबह ही सीओ सिटी मनीष मिश्रा, पट्टी सीओ जीतेंद्र श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान ठेला दुकानदारों के साथ खाने पीने की दुकान लगाने वालों को भी पुलिस ने भगा दिया। अवैध वाहन अड्डे से मैजिक को भी भगाया गया।

जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए राजाभैया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिले के सभी विधायकों को अच्छा सहयोग मिला है। उन्होंने बारी बारी से सभी का नाम लेते हुए उनके सहयोग की चर्चा की। विधानपरिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के परिश्रम को भी सराहा। कहा कि तबीयत खराब होने के कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें