फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से फैली आग से चार मवेशी जले

Wed, 13 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के सतगढ़ी पाल बस्ती में अलाव की चिंगारी से फैली आग में चार मवेशी जिंदा जल गए । देखते ही देखते गृहस्थी का सामान भी राख में तब्दील हो गया। इस दौरान मवेशियों को बचाने के दौरान पशुपालक भी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सतगढ़ी पाल बस्ती निवासी पृथ्वीपाल का परिवार मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद छप्पर में सो गया। रात मेें अचानक अलाव की चिंगारी उड़कर टटिया तक पहुंच गई। इससे छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग जागते आग विकराल रूप धारण करते हुए पशुशाला तक पहुंच गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच पृथ्वीपाल की पशुशाला में फंसी भैंस जल मरी और गाय झुलस गई। श्रीपाल की पशुशाला व आवासीय छप्परों में भी आग पहुंच गई।

 जिससे एक गाय, एक बछड़ा और एक पड़िया जलकर मर गई। जबकि दो जानवर आग की चपेट में आने से झुलस गए। मवेशियों को बचाने के दौरान श्रीपाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। आग में दोनों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। महेश पाल की बाइक, दिव्यांग की ट्राइसाइकिल समेत अन्य कीमती सामान व खाने पीने की सामग्री भी जल गई।  ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सिलेंडर में लगी आग, घर छोड़ भागे ग्रामीण
जामताली की सतगढ़ी पाल बस्ती में लगी आग से गांव में हड़कंप मचा रहा। श्रीपाल के छप्पर में गैस सिलेंडर रखा था। वह भी आग की चपेट में आ गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव के लोग अपना घर छोड़कर बाहर की ओर भागे। हालांकि, कोशिश के बीच अचानक सिलेंडर की पिन खुल गई और गैस बाहर निकली। जिससे फिर आग भड़क उठी। यह देख आग बुझा रहे लोगों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें