फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बकाएदाराें की लाइन कटी, 5 पर एफआईआर

Fri, 01 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 लालगंज इलाके में चेकिंग के दौरान शुक्रवार को 32 बकाएदारों की लाइन काटी गई। 5 के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। कैंप लगाकर साढ़े चार लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

बकाएदारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को चेकिंग पर निकली टीम ने कई जगह छापेमारी की। इस दौरान 32 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे पांच लोगों के खिलाफ एक्सईएन के निर्देश पर एसडीओ ने मुकदमा पंजीकृत कराया है।

सगरा में विद्युत कैंप लगाकर बकाएदारों से साढ़े चार लाख रुपये का बिल वसूला गया। एक्सईएन द्वितीय ओपी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी चोरी करते पकड़ा जाए उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीओ और जेई को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें