फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही शिक्षिका से सई पुल पर छिनैती

Thu, 31 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश शहर की ओर भाग निकले। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, मगर पुलिस ने उसे बरगलाकर लौटा दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी मिथिलेश त्रिपाठी पत्नी कमलेश त्रिपाठी कन्या पाठशाला विहारगंज में शिक्षिका है। गुरुवार को वह टेंपो से घर लौट रही थी। टेंपो में वह किनारे बैठी थी। जैसे ही टेंपो बेल्हा देवी पुल के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और मिथिलेश का बैग छीनकर फरार हो गए। शिक्षिका ने तत्काल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।

 उसने बताया कि उसके बैग में पांच हजार नगद, एक मोबाइल के साथ विद्यालय के जरूरी कागजात रखे थे। पीड़िता के शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि शिक्षिका की मानें तो बैग छीन कर भागने वाले बाइक सवार बदमाश चौक होते हुए भंगवाचुंगी की ओर गए। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर उसे कोतवाल के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें