फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्र्रभु के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु

Fri, 25 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार की आधी रात सिविल लाइंस स्थित कैथोलिक चर्च में धूमधाम से मनाया गया। रंगबिरंगी रोशनी से नहाए चर्च में बड़ी संख्या में उमड़े  ईसाई समुदाय के लोगों ने रात बारह बजे प्रभु का जन्म होते ही जिंगल बेल और मैरी क्रिसमस का उद्घोष किया। प्रार्थना के बाद फादर अनिल माइकल ने प्रभु यीशु के  नन्हे स्वरूप को जैसे ही गोद में उठाया कि प्रभु के  दर्शनों के लिए महिलाएं और पुरुष उमड़ पडे़।
विज्ञापन


शहर के  सिविल लाइंस स्थित कैथोलिक चर्च गुरुवार की रात दो बजे तक गुलजार रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की उमड़ी भीड़ रात बारह बजे उस समय खुशियों से झूम उठी जब फादर ने प्रभु जन्म की सजी झांकी के नन्हे स्वरूप को उठाकर लोगों के दर्शन कराए गए। इस मौके  पर मौजूद महिलाओं ने कैरल गाया। प्रभु जन्म के खुशी में फादर संतोष कुमार ने रोटी और दाखरस प्रसाद के रूप में वितरित किया।  उन्होंने प्रभु के  संदेश को सुनाते हुए कहा कि जैसे परमेश्वर आत्मा है उसी प्रकार मनुष्य भी आत्मा है। मनुष्य का शरीर जो हरकत करता है वह परमेश्वर से नहीं छिपता और उसका हिसाब उसे देना पड़ता है।

चर्च में मौजूद लोग फादर संतोष, फादर स्टाइनी, बिल प्रेड डिसूजा देर रात तक सभी के साथ मिलकर खुशियों का जश्न मनाते रहे। शुक्रवार की सुबह चर्च में एकत्रित हुए लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। खुशियां बांटने का सिलसिला दिन भर चलता रहा, लोग एक-दूसरे के घरों में पहुंचकर क्रिसमस की बधाई देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें