फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में प्रधान के घर बवाल

Fri, 25 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कहासुनी के विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने ही प्रधान के घर तमंचे के साथ हमला कर दिया। इस दौरान प्रधान, उसके पति, बच्चों को पीटने के साथ ही कुर्सियां आदि तोड़ दी गईं। गद्दे आग के हवाले कर दिए गए। आरोप है कि प्रधानपति को तमंचे से मारने का प्रयास किया गया। सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनिगो चुड़िहारन का पुरवा गांव निवासी मो.पप्पू पूर्व प्रधान हैं। इस बार उनकी पत्नी मैसरबानो प्रधान हुई हैं। प्रधान की बहन नसरीनबानो की शादी पनिगोडीह में बुद्दी के साथ हुई है। शुक्रवार की सुबह नसरीन बानो पप्पू के घर पहुंची और गाली देने का आरोप लगाने लगी। इस दौरान कुछ बातचीत के बाद वह चली गई। थोड़ी देर बाद नसरीन के पक्ष से आधा दर्जन लोग आए और पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि साथ आए एक युवक के पास तमंचा था जिससे उसने पप्पू को मारने का प्रयास किया।

महिलाओं ने पप्पू को कमरे में बंद कर दिया। इस पर बच्चों की पिटाई शुरू कर दी गई। इसके बाद कुर्सियां तोड़ी गईं और गद्दे आदि आग के हवाले कर दिए गए। शोरशराबे पर गांव के लोग जुटे तो हमलावर वहां से भागने लगे। इसमें दो हमलावरों की बाइकें भी मौके पर छूट गईं। सूचना पर कुंडा, नवाबगंज, संग्रामगढ़ सहित मानिकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। नवागत सीओ असित श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई और आरोपियों के साथ ही पीड़ित को भी पुलिस थाने उठा लाई।
विज्ञापन


 इस दौरान घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पूर्व प्रधान पप्पू चुड़िहार का कहना है कि उसके विपक्ष में चुनाव लड़े प्रत्याशी के कहने पर यह मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से 13 व दूसरे पक्ष से 10 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें