फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी ठप रहा रूट, चार ट्रेनें कैंसिल

Wed, 23 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर भदोही और मोढ़ के बीच मालगाड़ी पलटने की वजह से बुधवार को तीसरे दिन भी रूट ठप रहा। जिससे इस रूट की चार ट्रेनें कैंसिल रहीं। कई ट्रेनों को सुल्तानपुर होते हुए गुजारना पड़ा। बता दें कि मोढ़ रेलवे स्टेशन से आगे प्र्रतापगढ़ की दिशा में सोमवार की सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी रेलवे लाइन से पलट गई थी। करीब पांच सौ मीटर तक ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 27 वैगन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हादसे के कारण रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया गया। घटना के बाद से ही रेल प्रशासन ट्रैक को सही करने में जुट गया। मगर बुधवार को भी ट्रैक बहाल नहीं हो पाया। रूट ठप होने से वाराणसी से प्रतापगढ़ आने वाली वीपी, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली वीएल पैसेंजर हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 3005 पंजाब मेल कैंसिल रही। अमृतसर से जाने वाली पंजाब मेल घंटों लेट रही।
विज्ञापन


 जबकि लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ में ही कैंसिल कर दिया गया। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्रतापगढ़ नहीं आई। इसको सुल्तानपुर से भेजना पड़ा। अप और डाउन जनता कल की तरह आज भी सुल्तानपुर रूट पकड़ कर आई और गईं। ट्रैक ठप होने से परिचालन विभाग पर पिछले तीन दिनों से काम का अतिरिक्त बोझ आ गया है। एसएम इबरार अहमद ने बताया कि रूट बदलकर प्रतापगढ़ पहुंची जनता और पंजाब मेल के इंजन को बदलने का काम यहीं पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पीपी, वीएल, 3005 पंजाब मेल कैंसिल रही। इंटरसिटी को प्रतापगढ़ में कैंसिल करने के बाद शाम को लखनऊ भेज दिया गया। दोनों जनता एक्सप्रेस प्रतापगढ़ आने के बाद अपने-अपने रूटों पर रवाना कर दी गईं। एडीईएन अर्जुन सिंह ने देर रात तक तक रूट बहाल होने की संभावना जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें