फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी हादसे से चार ट्रेनें कैंसिल, कई का रूट बदला

Mon, 21 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर भदोही और मोढ़ रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने का असर प्रतापगढ़ में भी पड़ा। हादसे के चलते रेलमार्ग कई घंटे ठप रहा। जिससे इस रूट की चार ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी। जबकि, कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का रूट में बदलाव किया गया है। अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ, जैसलमेर और अर्चना एक्सप्रेस प्रतापगढ़ नहीं आ पाईं। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। रिफंड लेने वालों की भीड़  ने काउंटर पर  जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वाराणसी से प्रतापगढ़ की तरफ आ रही एक मालगाड़ी मोढ़ रेलवे स्टेशन से चलने के बाद भदोही के पहले पलट गई। इस हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे रेलवे पटरी से पलटकर नीचे आ गए। जिससे वाराणसी-लखनऊ वाया प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर दोनों ओर की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। दुर्घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। शाम को डीआरएम के आने की भी सूचना मिली। मौके पर पहुंची रिलीफ ट्रेन से काम शुरू कराया गया। देर रात तक रूट बहाल नहीं हो सका था। दुर्घटना के कारण ट्रेनों की जानकारी और रिफंड लेने वाले यात्रियों की भीड़ काउंटरों पर जमी रही। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि भदोही और मोढ़ रेलवे स्टेशन के बीच प्र्रतापगढ़ की ओर आ रही एक मालगाड़ी पलट गई। जिसके कारण रूठ ठप हो गया।

दुर्घटना की जानकारी होने पर वाराणसी से प्रतापगढ़ आ रही वीपी पैसेंजर, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली वीएल पैसेंजर को फौरन कैंसिल कर दिया गया। ये गाड़ियां अपने-अपने स्टेशनों से चली नहीं थीं। जबकि देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ में कैंसिल कर दिया गया। इन दोनों को सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी भेजा गया। जिन गाड़ियों का रूट बदला गया उनको सुल्तानपुर और फैजाबाद रूट से आगे की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें