फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 18 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के ओरी का पुरवा सगरासुंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात आवासीय पट्टे की जमीन पर बने मकान की रखवाली कर दोस्तों के साथ घर जा रहे करीम अली (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हदिराही प्रधान समेत चार लोगों को नामजद किया है। प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के ओरी का पुरवा सगरासुंदरपुर निवासी करीम अली (45), लक्ष्मीकांत व चंद्रपाल को तत्कालीन प्रधान आशीष शुक्ला ने रसूली मार्ग पर हदिराही गांव की सीमा पर आवासीय पट्टा दिया था। जिस पर सभी ने आवास भी बना लिया था। आरोप है कि बगल स्थित जमीन के मालिक हीरालाल वर्मा ने आवास के निर्माण का विरोध करते हुए पंचायत चुनाव के बाद उसे गिराने की धमकी दी थी। इसके चलते करीम, लक्ष्मीकांत और चंद्रपाल के पिता छोटेलाल वर्मा मकान की निगरानी करने के लिए हर रात घनश्याम पांडेय के पंपिगसेट पर जाया करते थे।

वहीं से बैठकर सभी लोग अपने मकान की रखवाली करते और देर रात तक घर आ जाते थे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे तीनों मकान की रखवाली करने के बाद पैदल ही घर के लिए चल पड़े। खेत की पगडंडी से गुजरने के दौरान एक स्थान पर घास का ढेर जमा था। उसके करीब पहुंचते ही घात लगाए बैठे हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आगे चल रहे करीम को दो गोलियां लगीं। इस पर पीछे मौजूद लक्ष्मीकांत और छोटेलाल जान बचाकर गिरते पड़ते भाग निकले। शोर और फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग निकले। घायल करीम को पहले सीएचसी लालगंज ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही रात में लालगंज पुलिस संग कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोश को देखते हुए आसपास के थानेदारोें को भी मौके पर बुला लिया गया। शुक्रवार को आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बेहोश हो जाते रहे। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि आवासीय पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद में हत्या हुई है। हदिराही के प्रधान नन्हें वर्मा, सुनील वर्मा, रामजी वर्मा और ओरी का पुरवा निवासी मनीष वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें