फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना की मांग को लेकर डीएम आवास घेरा

Mon, 14 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक के कोपा गांव के ग्रामीण पुनर्ममतगणना की मांग को लेकर जिलाधिकारी आवास को घेराव करने पहुंचे। हालांकि एसडीएम सदर ने सभी को अर्दब में लेकर भागने को मजबूर कर दिया। दूसरी ओर सेतापुर के ग्रामीणों ने भी धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से मतगणना कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सदर ब्लाक में सबसे अंतिम में कोपा गांव की मतगणना कराई गई थी। यहां से एक मत से हारे प्रत्याशी कल्लू का आरोप है कि मतगणना में जानबूझकर उसे हराया गया है। विरोध करने पर उसे पुलिस ने मारकर भगा दिया। ग्रामीणों ने डीएम आवास का घेराव कर नारेबाजी की। पहले पहुंचे अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे।

 बाद में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग सुनने उपजिलाधिकारी सदर जेपी मिश्र और सीओ मनीष मिश्र पहुंचे। उनकी बात सुनने के बाद एसडीएम ने सभी को अर्दब में लेते हुए धमकाया कि सभी का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद लोग चले गए। दूसरी ओर सेतापुर निवासी सुरेश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उसके मतों की गणना दूसरे प्रत्याशी के मतों में कर दी गई। विरोध करने पर आरओ व एआरओ ने पुलिस बुला लिया। उसके प्रार्थना पत्र पर भी रिकाउंटिंग नहीं कराई गई। पुलिस ने जबरन उसे भगा दिया। उसने पुनर्मतगणना कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें