फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी की दो दुकानों से लाखों की चोरी

Mon, 14 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 ज्वैलरी की दो दुकानों से चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह आसपास के लोगों ने शटर उठा देखा तो उन्हें शक हुआ। सूचना पर दुकानदार पहुंचे और शटर उठाकर देखा तो सारा सामान गायब था। आश्चर्य की बात यह थी कि दुकान से आर्टीफिशियल ज्वैलरी नहीं चोरी की गई थी।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव निवासी गुड्डू सोनी बभनपुर बाजार में ज्वैलरी की दुकान चलाता है। रविवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। इस दौरान चोर करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी उठा ले गए। सुबह दुकानदार को आसपास के लोगाें ने शटर टूटे होने की सूचना दी तो वह सन्न रह गया। मौके पर पहुंचा तो दुकान से सारी ज्वैलरी गायब थी।

उधर मुंदीपुर गांव निवासी गंगा सोनी की भी घर के सामने ही ज्वैलरी की दुकान है। रविवार रात चोर शटर किसी तरह से उठाकर दुकान में घुस गए। इस दौरान चोर करीब ढाई लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। सुबह उसे जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। उधर सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें