फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित-अल्पसंख्यक बस्ती को मिलेगा स्पेशल पैकेज

Mon, 15 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवसृजित टाउन एरिया में विकास की पहली किरण दलित व अल्पसंख्यक बस्ती में पहुंचाए जाने की कवायद तेज हो गई है। जिले के नगरीय विकास अभिकरण द्वारा टाउन एरिया में आने वाली चालीस प्रतिशत से अधिक बाहुल्य दलित व अल्पसंख्यक बस्ती में इंटरलाकिंग रोड तथा मर्करी लाइट व सुलभ कांप्लेक्स बनाए जाने को लेकर सर्वे का कार्य अंतिम चरण में आ पहुंचा है। सोमवार को विकास अभिकरण द्वारा मांगी गई आबादी के मानक की सूचना के तहत एसडीएम ने टाउन एरिया क्षेत्र के इलाके में अल्पसंख्यक व दलित आबादी का प्रमाणपत्र भी अभिकरण को सौंपा। टाउन एरिया की जद में आने वाले गांव खालसा सादात, खानापट्टी व जैनपुर में तहसील प्रशासन ने चालीस प्रतिशत से अधिक दलित व अल्पसंख्यक आबादी के मानक की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन


 इसके तहत नगरीय विकास अभिकरण द्वारा इन तीन गांवों में खंडजा तथा संपर्क मार्गों को इंटरलाकिंग से जोड़े जाने व सार्वजनिक संस्थानों, हाट बाजार में प्रकाश व्यवस्था के तहत मर्करी लाइट लगाए जाने का प्रपोजल भी तैयार कर लिया गया है। खालसा सादात व खानापट्टी गांव के बीच सुलभ कांप्लेक्स के निर्माण का भी प्रस्ताव अभिकरण ने शासन को भेजे जाने के लिए सर्वे किया है। अभिकरण के सूत्रों के मुताबिक नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा लालगंज टाउन एरिया के इन दलित व अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके में सड़क तथा बिजली व अन्य विकास योजनाओं के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के हाल ही में नगर विकास मंत्री मो. आजम खां को लिखे पत्र के तहत धन आवंटन की मांग के क्रम में सर्वे रिपोर्ट मंत्रालय को शीघ्र भेजी जाएगी।

विकास अभिकरण का मानना है कि इन विकास योजनाओं की मंजूरी के लिए उसे एक करोड़ से अधिक की धनराशि मुहैया होने की उम्मीद है। विकास योजनाओं को शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद लालगंज टाउन एरिया में विकास पहले अल्पसंख्यक व दलित आबादी बाहुल्य बस्ती में दिखेगा। इस बाबत एसडीएम वाईबी सिंह का कहना है जिला नगरीय विकास अभिकरण ने टाउन एरिया क्षेत्र में अल्पसंख्यक व दलित आबादी के मानक की रिपोर्ट मांगी थी। चालीस फीसदी से अधिक आबादी क्षेत्र का प्रमाण पत्र अभिकरण को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें