फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बचाइए, पौधे लगाइए

Mon, 15 Jun 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप जिले के जिम्मेदार नागरिक हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। साथ ही रोपित पौधों की सुरक्षा भी आवश्यक है। पौधे वृक्ष बनकर आक्सीजन देंगे। इससे हमारी सांस चलेगी। हरियाली के लिए गांवों में संदेश देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में गोष्ठियां और बैठकें होंगी। अफसरों का मानना है कि ग्रामीणों को जागरूक किए बगैर सफलता नहीं मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की तैयारी है। पौधे खासकर रिहायशी इलाकों और इसके आसपास ही लगाए जाएंगे। इनकी सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। गांवों में गोष्ठियां और बैठकें होंगी। इसमें ब्लाक स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बताया जाएगा कि जीवन में पेड़ और पौधों का कितना महत्व है। इसकी सुरक्षा करना हर इंसान के लिए जरूरी क्यों हैं। ग्रामीणों से एक संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। संकल्प लेने वाले व्यक्तियों की सूची बनेगी। ताकि पौधों की सुरक्षा की जानकारी जरूरत पड़ने पर प्रशासन ले सके। अफसरों की टीम कोशिश करेगी कि इस काम में महिलाओं और युवाआें को ज्यादा से ज्यादा जोड़ सकें। इनका मानना है कि यह वर्ग जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करेगा। महिलाओं और युवतियों को प्रेरित करने के लिए महिला टीम का गठन होगा। पौधरोपण और सुरक्षा में ग्राम पंचायतें पूरा सहयोग करेंगी। ऐसा करने के लिए अधिकारी प्रधानों और सेक्रेटरियों को जरूरी निर्देश देंगे। सहयोग न करने की शिकायत मिलने पर अधिकारी ग्राम पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें