फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ को मारी गोली

Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 वर्चस्व को लेकर चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ को पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता निवासी राजेश्वर प्रसाद सिंह (50) शनिवार को बाइक से राकेश के चाय की दुकान पर पहुंचा। बाइक खड़ी कर वह दुकान में बैठ गया। वहां पहले से ही दर्जन भर लोग बैठे थे। सभी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक किसी बात को लेकर दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर मोनू बजरंगी और राजेश्वर प्रसाद के बीच विवाद होने लगा।

 इसी दौरान मोनू ने तमंचा निकालकर दुकान पर बैठे राजेश्वर को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। शोरशराबा व फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो मोनू बजरंगी भी भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 एसओ कंधई सुरेश सैनी ने बताया कि मामूली बातचीत के दौरान हिस्ट्रीशीटर मोनू बजरंगी ने राजेश्वर को गोली मार दी। घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें