फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बनने के लिए परिवार में छिड़ी जंग

Sun, 29 Nov 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशेरगंज। प्रधान की कुर्सी हथियाने के लिए एक परिवार के लोग रिश्ता भी तोड़ने के लिए तैयार हो गए। एक ही गांव से ससुर-बहू, भाई-भाई के बीच सियासत की जंग छिड़ गई है। सभी ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रखी है। कोई अपने को कम मानने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर ब्लाक के चमरूपुर शुक्लान ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए ससुर जवाहरलाल मौर्य व उनकी बहू अंजली मौर्य चुनाव मैदान में हैं। वहीं जवाहर लाल का भाई मेवालाल मौर्य व उसका चचेरा भाई भी चुनाव मैदान में कूद गए हैं। एक परिवार से चार प्रधान पद प्रत्याशी होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। हालांकि एक परिवार से चार लोगों का चुनाव लड़ना अन्य प्रत्याशियों के लिए फायदेमंद साबित होता दिख रहा है।

चारों प्रत्याशियों ने अपने ही परिवार के सदस्य को धूल चटाने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। मजेदार बात यह है कि चमरूपुर शुक्लान से 11 लोगों ने प्रधानपद के लिए पर्चा भरा है। इसमें से एक परिवार से चार सदस्य भी शामिल है। जबकि 11 सदस्यों की सीट खाली पड़ी रह गई और किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। यानि दमखम लगाकर विजय प्राप्त करने के बाद भी प्रधान को परेशान होना पड़ेगा। जब तक सदस्य नहीं बन जाते हैं तब तक उन्हें प्रधानी करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें