फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,45,497 मतदाता आज चुनेंगे अपना प्रधान

Fri, 27 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच ब्लाकों के 6,45,497 मतदाता शनिवार को प्रधान पद के 3147 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3264 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पांच ब्लाकों के 925 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। पांच ब्लाकों में प्रधान पद के 365 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 4501 पदों के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


जिले के पट्टी, आसपुर देवसरा, गौरा, शिवगढ़ और बेलखरनाथधाम ब्लाकों में पहले चरण का चुनाव 925 मतदेय स्थलों पर होगा। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स और जिले की पुलिस को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। बूथ लुटेरों को मतदान केंद्र से दूर रखने की हिदायत देते हुए सौ मीटर की परिधि में किसी के नजर नहीं आने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने उपद्रवियों को जेल में ठूंसने का आदेश दिया है।

मिनी सदन के लिए पहले चरण में होने वाला चुनाव सभी चारों चरणों से बड़ा होगा। शनिवार को पहले चरण में पांच ब्लाकों में चुनाव होगा, जबकि  दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चार-चार ब्लाकों में चुनाव होगा। पट्टी में प्रधान के 62 और ग्राम पंचायत सदस्य के 748 पद, आसपुर देवसरा में प्रधान के 84 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1014 पद, गौरा में प्रधान 69 और ग्राम पंचायत सदस्य के 887 पद, शिवगढ़ में प्रधान के 72 और ग्राम पंचायत सदस्य के 896 और बेलखरनाथधाम में प्रधान के 78 और ग्राम पंचायत सदस्य के 956 पद सृजित हैं। इसमें प्रधान पद के लिए 3147 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3264 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें