फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार को गोली मारने का आरोपी धराया

Thu, 26 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पुरानी रंजिश में कोटेदार को गोली मारने वाले बाइक सवारों में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा शुकुलपुर निवासी राजकुमार सिंह (48) गांव का कोटेदार है। बुधवार की सुबह वह अपनी रिश्तेदारी सरायमकई में शोक जताने के लिए बाइक से गया था। वहां से करीब दस बजे अपने घर लौट रहा था। गांव के करीब लोनी नदी पुल के पास मुंह बांधे दो बाइकों पर चार लोग खड़े थे।
विज्ञापन


संदिग्ध लोगों को देख कोटेदार अपनी बाइक घुमाकर भागने लगा। हमलावरों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद घायल कोटेदार को जिला अस्पताल भेजा। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने भडरा गांव निवासी समुद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें