फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रमणि की हत्या के आरोपी शूटर गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या में शाािमल चार शूटरों को एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस ने मिलकर धर दबोचा। पुलिस ने शूटरों के पास से तमंचा, पिस्टल, मोबाइल व बाइक बरामद किया है। एसटीएफ का कहना है कि जेल में निरुद्ध साथी शमीम के कहने पर वकील की हत्या की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने गुरुवार को सई काम्पलेक्स में पत्रकार वार्ता में बताया कि अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या करने वाले चार शूटरों को एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व नगर कोतवाली पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि महादेव की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध शमीम की जमानत कराने और उसकी मां महरुन्ननिशा का नाम मुकदमें से निकलवाने के लिए इंद्रमणि ने 50 हजार रुपये लिए थे। वह जमानत नहीं करा सके और न ही शमीम की मां का नाम मुकदमें से निकलवा सके।

वह रुपये भी नहीं लौटा रहे थे। इसी से खार खाकर शमीम ने अपने साथी तपन मिश्रा निवासी शुकुलपुर को अधिवक्ता की हत्या करने के लिए कहा। तपन ने अपने साथी अंकित खंडेलवाल निवासी अचलपुर, अमित तिवारी निवासी शिवपुर और अमरीश सिंह निवासी गोंड़े के साथ मिलकर अधिवक्ता इंद्रमणि की 29 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी। अंकित भी एक जमीन के मामले में इंद्रमणि से खार खाया हुआ था।
विज्ञापन


 पुलिस ने उनके पास से दो चोरी की बाइक, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो तमंचा कारतूस और इंद्रमणि की हत्या में प्रयुक्त मोबाइल सेट भी बरामद किया है। शातिर अपराधियों को पकड़ने में एसटीएफ के उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला, नगर कोतवाल हरिपाल सिंह, एसटीएफ के आरक्षी साजिद खान, अजय शुक्ला, विनोद दुबे, जमशेद खां, मनोज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें