फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के बाद घट जाएगा मानदेय

Thu, 26 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को मानदेय वितरित करने के लिए शासन ने 21,12,764 रुपये मुहैया कराए हैं। एक से अधिक बार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मानदेय घट जाएगा। रिजर्व में रहने वाले कर्मचारियों को मानदेय वितरित करने की जिम्मेदारी ब्लाक के चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार से पहले चरण का चुनाव प्रारंभ हो रहा है।

पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों को पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 350 रुपये कम मिलेंगे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य होंगे। पीठासीन अधिकारी को पहले चरण के चुनाव में 1200 और एक से अन्य चरण के चुनाव में 850 रुपये मिलेंगे। मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय को पहली बार 900 रुपये और एक से अधिक चरण में ड्यूटी करने पर 650 रुपये, मतदान अधिकारी तृतीय को पहले चरण में 600 रुपये और एक से अन्य बार ड्यूटी करने पर 450 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे।

रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को भी इसी अनुपात में मानदेय मिलेगा। रिजर्व में रहने वाले पीठासीन अधिकारियों को पहले चरण में 700 रुपये और दूसरे चरण में 350 रुपये, मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय को पहली बार में 500 रुपये और अगले चरण में 250 रुपये मिलेंगे। मतदान अधिकारी तृतीय को पहले चक्र में 300 रुपये और दूसरे चक्र में 150 रुपये मिलेंगे। कोषाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और रिजर्व मतदान कर्मियों को ब्लाकों के चुनाव अधिकारी मानदेय वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें