फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे लेट शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

Mon, 23 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों की मनमानी से सोमवार को नामांकन प्रक्रिया दो घंटे विलंब से शुरू हुई। प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशी आठ बजे से ही कतार में लग गए। दस बजे तक कर्मचारी पहुंचे तो नामांकन शुरू हो सका। अन्य विकास खंडों में भी नामांकन प्रक्रिया कर्मचारियों की लेटलतीफी से घंटे भर बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए पंचायत चुनाव में आखिरी दिन प्रात: 8 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने का समय निर्वाचन आयोग ने तय कर रखा था। आखिरी दिन होने के चलते लालगंज विकास खंड सभागार में सोमवार को सुबह से ही प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी जुटने लगे। आठ बजने तक लोग न्याय पंचायत स्तर पर बनाए गए काउंटरों पर कतार में खड़े भी हो गए।

लेकिन पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लगे एआरओ व सफाई कर्मचारियों की मनमानी से नामांकन प्रक्रिया दो घंटे लेट शुरू हो सकी। हालात यह थे कि 9 बजे तक नामांकन कक्ष का ताला तक नहीं खुल सका। यह देख आरओ सुनीलदत्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद ड्यूटी में लगे कर्मचारी धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हुए। उनके पहुंचने के बाद आनन-फानन में काउंटर खोले गए और दस बजे से नामांकन कार्य शुरू हो सका। कर्मचारियों की लेटलतीफी के चलते दो घंटे तक पर्चा दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक कतार में लगे रहे।
विज्ञापन


रामपुर-संग्रामगढ़, सांगीपुर व लक्ष्मणपुर में भी कर्मचारियों व अधिकारियों की लेटलतीफी से लगभग एक घंटे तक नामांकन प्रक्रिया ठप रही। आखिरी दिन होने के चलते यहां भी सुबह से ही ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशी नामांकन करने पहुंच गए थे। इस बाबत एसडीएम वाईबी सिंह ने बताया कि कुछ देर से नामांकन शुरू होने की जानकारी मिली है। लेट आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें