फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 23 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रखहा। रानीगंज इलाके में शाम को संदिग्ध दशा में एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखे सामान जलने लगे। आग पर काबू पाने के चक्कर में तीन लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के मतुई नमक सायर गांव निवासी राम शिरोमणि सिंह रविवार को परिवार के साथ खेत में गया था। दोपहर बाद संदिग्ध दशा में उसके कच्चे मकान में आग लग गई। शोर पर जब तक गांव के लोग इकट्ठा होते तब तक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे वह फट गया। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को देने के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में खड़ी दो बाइक, दो साइकिल, पंपिंग सेट इंजन व 6 क्विंटल धान के साथ गृहस्थी के सामान जल गए। शोर पर पहुंचे राम शिरोमणि सिंह, अरुण सिंह, अनिल सिंह ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इससे तीनों झुलस गए। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत रानीगंज पुलिस से करके जांच करवाकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें