मानिकपुर। सेंध लगाकर दो दुकानों से लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। दुकान खुलने पर इसकी जानकारी दुकानदारों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मानिकपुर बाजार में सहिली गांव निवासी सुनील पांडेय ने कपड़े की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगा दी।
दुकान के नीचे स्कूल होने के कारण सेंध 10 फिट ऊपर लगाई गई थी। अंदर घुसे चोर चार हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये के कपड़े आदि उठा ले गए। उधर, बगल में ही सुनील मिश्र ने डेयरी की दुकान खोल रखी है। चोरों ने उनकी दुकान में भी सेंध लगाकर पांच हजार की नकदी समेत हजारों का दूध, मक्खन, घी आदि उठा लिया। घटना के बारे में मानिकपुर पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है