फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओें की हड़ताल समाप्त

Mon, 16 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या को लेकर आंदोलनरत वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है। निर्णय लिया कि यदि शूटरों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ता संघर्ष समिति की बैठक वकील परिषद के सभागार में संयोजक आचार्य ओमप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के खुलासे पर चर्चा हुई। सोमवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। तय हुआ कि अधिवक्ता 17 नवंबर से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन


 हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को गिरफ्तार न किया गया तो फिर से आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इससे जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। अधिवक्ता आशीष शर्मा के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें