फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बजाय केवल मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का मामला

Tue, 10 Nov 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कंधई पुलिस गैंगरेप को पचाते हुए घटना को मारपीट में दर्ज किया। अस्पताल से घर गई पीड़िता को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने एक अधिकारी को अपना दुखड़ा सुनाया। इनके आदेश के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर दर्ज मुकदमे में गैंगरेप की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को घर के बाहर बहन के साथ सो रही एक युवती को पड़ोसी गांव के चार युवक मुंह दबाकर जंगल में उठा ले गए थे। आरोप है कि उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पिटाई कर उसके दांत तोड़ दिए और चाकू से भी हमला किया।

पीड़िता को परिजनों ने शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद भी कंधई पुलिस गैंगरेप की पचाने में जुट गई। आरोप है कि पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय केवल मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। इलाज कराने के बाद युवती घर पहुंची तो उसे पुलिस की कारस्तानी की जानकारी हो सकी। यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


 उसने अफसर को आपबीती सुनाई। सीओ पट्टी ने आरोपों को गंभीरता से लिया। इसके बाद कंधई एसओ को आदेशित किया कि दर्ज मुकदमे में ही गैंगरेप की धारा बढ़ाई जाए। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़िता ने पहले मारपीट की शिकायत की थी। बाद में गैंगरेप का आरोप लगाने लगी। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

प्रधान पर परिजनों को पट्टा देने का आरोप
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रधान पद के लिए चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रधान के विरोधी उसकी कमियों को उजागर करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। ऐसा ही मामला कुंडा तहसील के लरू गांव का सामने आया है। गांव के राम दुलारे, शिवशंकर, कमलेश, रामनाथ, रामदेव आदि ने आरोप लगाया है कि प्रधान ने अपने परिजनों को ही पट्टा दे दिया है। इसकी जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।

इंदिरा आवास दिलाने की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के ढेरहना गांव निवासी कमलेशा देवी पत्नी गुड्डू ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर आवास की गुहार लगाई है। आरोप है कि झोपड़ी में उसका परिवार गुजर बसर करता था। 7 नवंबर को आग ने उसके आशियाने को राख कर दिया। इससे उसका पूरा परिवार आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है। उसने इंदिरा आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें