फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने थामा प्रेमी का हाथ, फंदे पर लटका पिता

Thu, 04 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की ने पिता को ठुकराकर प्रेमी का हाथ थाम लिया। नाराज पिता ने कोतवाली के सामने ही पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे बचाया। काफी मशक्कत के बाद लड़की के पिता को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव की एक लड़की का संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दखवापुर के रहने वाले सोनू से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमिका महीने भर पहले युवक के साथ भाग हो ली। जानकारी होने पर लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस प्रेमी युगल की तलाश करने लगी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका को बरामद कर लिया। पुलिस प्रेमिका को मेडिकल के लिए भेेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच प्रेमिका के पिता को उसके कोतवाली में होने की जानकारी हुई। वह उसे घर लेे जाने के लिए कोतवाली पहुंच गया। बेटी से घर चलने की बात जैसे ही पिता ने कही वह भड़क उठी। लड़की का कहना था उसने मंदिर में शादी कर ली है। वह प्रेमी के घर जाने की जिद करने लगी। बेटी की जिद देख पिता अचानक कोतवाली के  बाहर निकल आया। कोतवाली गेट के सामने एक नीम के नीचे वह खड़ा होकर गले में गमछा बांधकर पेड़ पर चढ़ने लगा। यह देख पुलिसकर्मी और आसपास के लोग दौड़े। कोतवाली के दरोगा आशुतोष तिवारी पेड़ पर चढ़कर प्रेमिका के पिता का गमछा पकड़ लिया। बाद में दूसरे पुलिसकर्मियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। प्रेमिका के पिता को नीचे उतारने के  बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी लड़की प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़े रही। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बताया कि बेटी की जिद से नाराज होकर उसका पिता फांसी लगाने जा रहा था। आत्महत्या का प्रयास करने वाले पिता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें