फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में मिलीं खामियां, मांगा जवाब

Sat, 10 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को निरीक्षण करने प्रतापगढ़ पहुंचे एडीआरएम लखनऊ एमएन ओझा को कदम-कदम पर खामियां मिलीं। बिजली, पानी और सफाई की लचर व्यवस्था से वह नाखुश दिखे। इसके लिए उन्होंने एसएस और सीएमआई को जिम्मेदार माना और जमकर फटकारा। लाबी के अभिलेख में भारी गड़बड़ी मिलने और क्रू कंट्रोलर के गायब रहने पर फटकार लगाई। खामियाें के लिए एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक और जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दोपहर को स्पेशल ट्रेन लेकर पूरी फौज के साथ प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचे एडीआरएम महेंद्र नाथ ओझा उतरते ही सबसे पहले आरक्षण कार्यालय पहुंचे। वहां पर बाहर से नजारा लिया उसके बाद वेटिंग हाल का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के अभिलेखों को पलटकर देखा। एसएस केएन शर्मा से समस्याएं पूछीं। एसएस ने उनको स्टाफ और पानी की समस्या बताई। ड्यूटी रोस्टर के रजिस्टर में अनियमितता मिलने पर ऑन ड्यूटी क्रू कंट्रोलर की क्लास ली गई।

एडीआरएम ने निरीक्षण के समय लाबी से गायब मिले क्रू कंट्रोलर श्याम शंकर मिश्रा के बारे में क्रू कैलाश से पूछा। माकूल जवाब न मिलने पर उन्होंने श्याम शंकर मिश्रा को लखनऊ तलब होने का निर्देश दिया है। एडीआरएम ने बताया कि स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बिजली, पानी, ट्रेनों की सफाई, प्लेटफार्म और आरक्षण से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं। परिसर में बंद पड़े शौचालय के बारे में एसएस से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा जो भी गड़बड़ियां मिली हैं, उनको दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। कइयों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें