मानदेय विसंगतियों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्य का बहिष्कार किया। सफाईकर्मियों का कहना था कि जब तक प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। नगर पंचायत कुंडा में संविदा कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन संबंधित प्रस्ताव के लिए बोर्ड की बैठक ही नहीं हुई।
ऐसे में बढ़े हुए वेतन के लिए कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें इसकी मजदूरी नहीं मिल पाती। यही नहीं यदि किसी ने इसके लिए आवाज उठाई तो उसे बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में सफाईकर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया है। साथ ही नगर पंचायत पर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनके वेतन का प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगे।