फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार में बिका जौनपुर का बकरा

Wed, 23 Sep 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बकरीद का पर्व मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बकरामंडी में बुधवार को बाजार तेज रहा। जौनपुर से आए सलीम के बकरे की सबसे अधिक कीमत लगी। उसका बकरा 45 हजार में बिका। आखिरी बाजार होने के चलते मंडी में शहर से लेकर गांव तक के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बकरीद की नमाज ईदगाह और दूसरी मस्जिदों में अदा की जाएगी। बकरीद पर बकरे, दुंबे व दूसरे जानवरों की कुर्बानी देेने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बुधवार को बेगमवार्ड स्थित बकरामंडी में जौनपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर के लोग भी बकरा बेचने पहुंचे। सुबह से ही मंडी खरीदारों की भीड़ से गुलजार रही। इस दौरान तीन खूबसूरत सफेद रंग के बकरों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बकरा बेचने आया सलीम एक बकरे की कीमत 45 हजार रुपये मांग रहा था। मोलभाव कर लोग चले जाते। बाद में उसका एक बकरा 45 हजार में रुपये में बिका। बकरे की कीमत कम से कम पांच हजार से शुरू हो रही थी। जो अधिकतम 45 हजार तक रुकी। इस पर्व को मनाने के लिए गांव से लेकर शहर तक बुधवार को लोग खरीदारी करते रहे। लोगों ने बाजार से सेंवई, कपड़े, जूते, चप्पल समेत अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें