फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में मिली युवक की लाश

Sat, 19 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह गायघाट पुल के पास सई नदी में एक युवक की लाश मिलने से खलबली मच गई। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गायघाट पुल के करीब सुबह तड़के कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें सई नदी में एक युवक की लाश दिखाई दी।
विज्ञापन


धीरे-धीरे बात फैली तो आसपास के लोग वहां जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें