फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया स्कूल भवन और पुरानी ईंट

Thu, 10 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल भवन निर्माण में व्यापक धांधली करने का खेल अभी बंद नहीं हुआ है। शहर के पुराना माल गोदाम रोड पर राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। स्कूल भवन निर्माण के लिए छह लाख तीन हजार रुपये मिले हुए हैं, मगर स्कूल भवन से निकलनी वाली पुरानी ईंटों से तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र के राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल का भवन बेहद जर्जर हो गया था। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग को स्कूल भवन निर्माण के लिए बजट नहीं मिला। ऐेसे में अधिकारियों ने तीन अतिरिक्त कक्ष को मिलाकर एक भवन बनाने का निश्चय किया गया। दो लाख एक हजार रुपये की दर से तीन अतिरिक्त कक्ष के लिए छह लाख तीन हजार रुपये भवन बनाने के लिए प्रदान किए गए हैं।

ठेकेदार स्कूल भवन की पुरानी दीवाल को तोड़कर ईंट साफ कराकर निर्माण करा रहा है। गुरुवार को भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने बताया कि ईंट, सीमेंट, सरिया का दाम बढ़ गया है, इसलिए इतनी कम धनराशि में भवन बनाना मुश्किल है। पुरानी ईंटों को मजबूत बताते हुए प्रयोग करने की बात स्वीकार की। इधर नगर शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने बताया कि भवन निर्माण के लिए छह लाख तीन हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने भवन निर्माण में पुरानी ईटों के प्रयोग होने की जानकारी से इंकार करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। नगर शिक्षा अधिकारी ने इंकार किया कि किसी भी ठेकेदार को निर्माण की जिम्मेदारी नहीं दी गई है, बल्कि प्रभारी शिक्षक राकेश पांडेय को भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मौके पर मिले ठेकेदार ने यह स्वीकार किया उन्हें भवन बनाने का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें