फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से लोग बेहाल, अफसरों ने खड़े किए हाथ

Wed, 09 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की इमरजेंसी कटौती ने नागरिकों को बेहाल कर दिया है। एक तरफ गरमी कम होने का नाम नहीं ले रही, दूसरी ओर रोस्टर के अलावा पांच घंटे की अतिरिक्त कटौती ने लोगों का दम निकाल दिया है। बिजली अफसरों ने खड़े कर दिए हैं। शहर की बिजली आपूर्ति रोस्टर की पटरी से उतर चुकी है। जब होता है बिजली काट दी जा रही है। दोबारा कब आएगी, इस बारे में अफसर भी नहीं जानते हैं। उनकी हालत यह हो गई है कि लाइन जुड़वाने के लिए उन्हें कंट्रोल से मिन्नत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 रोज करीब पांच घंटे की इमरजेंसी कटौती हो रही है। इसमें सुधार नहीं आ रहा है। रोस्टर के अनुसार रात 8 बजे से सुबह 7 बजे, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति की जानी है। मगर ऐसा हो नहीं पा रहा है। इस समय रोस्टर बेमानी साबित हो रहा है। पांच घंटे की इमरजेंसी कटौती ने शहरवासियों को परेशान कर रखा है। दोपहर 12 बजे लाइट आती है। दो बजे चली जाती है। उसके बाद सीधे रात 8 बजे आती है। ठीक से रहती भी नहीं हैं। लोकल फाल्ट, जंफर उड़ना और तार टूटने की समस्या शुरू हो जाती है। इस समय दस घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। अफसर इसका दोष कंट्रोल पर मढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें