फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के लिए अफसरों को घेरा

Mon, 17 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टभुजा नगर निवासी छात्र चंद्रहास सिंह के न मिलने से परेशान परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक का घेराव किया। छानबीन में लगी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। एएसपी पूर्वी ने सभी को भरोसा दिलाया कि उसे जल्द ही खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन


चंद्रहास सिंह पुत्र लल्लन सिंह 12 अगस्त को दोस्त आयुष से मिलने की बात कहते हुए घर से स्कूटी लेकर निकला था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। छह दिन बाद भी चंद्रहास का कोई सुराग नहीं लगा तो उसकी बुआ परिजनों संग अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से मिलीं। उसकी खोजबीन में लगी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजन उसकी खोजबीन में तेजी लाने की मांग करने लगे। परिजनों ने आशंका जताई कि विलंब होने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। अभी तक स्कूटी भी नहीं मिल सकी। एएसपी ने उनकी बातें सुनने के बाद बताया कि संभावित लोगों से पूछताछ की जा रही है। काल डिटेल में भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। अब दूसरी दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा। इसके बाद परिजन घर के लिए रवाना हुए।

अष्टभुजानगर निवासी चंद्रहास की खोजबीन में लगी क्राइम ब्रांच को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घर से जाते समय चंद्रहास अपना मोबाइल मां के नंबर पर डाइवर्ट कर चला गया था। इसके चलते स्वाट टीम को अधिक दिक्कत हो रही है। हालांकि पुलिस संदिग्ध लोगों को अपने निशाने पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें